यूपी प्रतापगढ़। तहसील पट्टी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 286 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में सबसे अधिक 146 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 38, विकास विभाग की 22 तथा अन्य विभागों की शिकायतें भी दर्ज की गईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान ग्राम गोई निवासी कलीमउल्ला ने विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या उठाई, जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी पट्टी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट


20260516195507326225846.mp4