EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दबंगों ने मां-बेटी समेत परिवार पर किया हमला, मुकदमा दर्ज न होने का आरोप
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    16 May 2026 19:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छितमपुर चुनकुनी में दबंगों द्वारा एक ही परिवार की महिलाओं और पुरुषों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौबेपुर थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने और विपक्षियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता धनरा देवी पत्नी स्वर्गीय रम्मन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। आरोप है कि गांव के अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र रामसेव और अनिकेत यादव उर्फ ओम पुत्र अजय कुमार लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में धनरा देवी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें लेकर चौबेपुर थाना पहुंचे, जहां से नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार विवाद की शुरुआत 13 मई को हुई थी, जब आरोपितों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था। विरोध करने पर हीरा देवी पत्नी संतोष यादव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची संतोष यादव की पुत्री के साथ भी अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं बचाने पहुंचे राजेश यादव को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया गया। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौबेपुर थाना प्रभारी विपक्षियों के मिली भगत से मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कहा स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो हम उच्च अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाएंगे। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686

20260516193624521668767.mp4



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना