EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त नगर पंचायत चेयरमैन ने तुरंत संभाला मोर्चा
  • 151140893 - MOHD ANEESH 54 65
    16 May 2026 19:28 PM



नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में आज आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। अचानक आए तेज तूफान से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर टीनशेड और छप्पर उड़कर दूर जा गिरे, जबकि विद्युत लाइन के तार टूटकर सड़कों पर गिर पड़े। कई बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए। इसके साथ ही हरे-भरे फलदार पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

तूफान के बाद स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने वन विभाग के दरोगा के साथ तत्काल अपने कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की टीम के साथ मोर्चा संभाला मशीनों की सहायता से सड़कों पर गिरे पेड़ों को काटकर रास्तों को साफ कराया गया, ताकि आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर पंचायत की टीम ने देर शाम तक लगातार राहत एवं सफाई कार्य चलाकर मुख्य मार्गों को सुचारु रूप से चालू कराया। वहीं विद्युत विभाग को भी सूचना देकर टूटे तारों और गिरे खंभों को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कराया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव की सक्रियता और तत्परता को देखकर क्षेत्र की जनता में उनकी काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में जिस तरह नगर पंचायत प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए राहत कार्य किया, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पूरे क्षेत्र में उनके कार्यों की चर्चा बनी हुई है। साथ रहे अच्छे अग्रहरि अखिल सिंह पिंटू बबलू राजीव कुमार महेताब अहमद संदीप यादव छेदी यादव नीरज रावत मामा समस्त साथ रहे। रिपोट - मोहद अनीश 151140893



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना