EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज धमाके के साथ उखड़ी सड़क, सहमे लोग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    16 May 2026 19:25 PM



लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर धमाके के कारण उखड़ी सड़क

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। नगर में अचानक धमाके के साथ सीसी रोड फटकर उखड़ गयी। धमाके के कारण दुकानदार व लोग घरों से बाहर निकल आये। लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर छोटी नहर के समीप शनिवार को तीन बजे के करीब लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत बनी सीसी रोड के नीचे तेज धमाका हो गया। धमाका सुनते ही दुकानदार व स्थानीय लोग बाहर निकल आये। धमाके के कारण करीब सात मीटर चौड़ी सीसी रोड बीच में दरक गयी। कुछ हिस्सा उभर कर ऊपर की ओर निकल आया। सड़क के दोनों तरफ करीब दो सौ मीटर लम्बी दरार बन गयी। काफी देर तक यह मामला लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। धमाका की वजह लोग सड़क के नीचे बनी गैस बता रहे हैं। अजय कुमार, सर्वजीत, महेश आदि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के कारण लोग भयभीत हो गये। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराये जाने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग उठाई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना