फोटो-फाइल, मृतक-देवतादीन उर्फ लल्लू
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बिजली के झटके से रिबोर के लिए बनाए गए गडढे में गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। वहीं मौत की खबर घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनपुर ककरहिया निवासी देवतादीन उर्फ लल्लू 55 पुत्र महादेव शुक्रवार की शाम बिजली के झटके से गडढ़े में गिर गया। मृतक खेत की सिंचाई के लिए टयूबवेल पर गया था। नलकूप में खराबी को देख वह उसे ठीक करने लगा। अचानक लगे बिजली के झटके से वह गडढे में गिर गया। गडढे में ईट मौजूद होने से देवतादीन को सिर पर गंभीर चोटें आ गयीं। लगभग दो घंटे तक देवतादीन घर नही पहुंचा तब परिजन उसकी तलाश मे निकले। गडढ़े में उसे मूर्छित अवस्था में देख परिजन आननफानन में लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां चिकित्सकों ने देवतादीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया है। घटना को लेकर मृतक के परिजन बिलख पड़े। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
