EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत में रिश्तों का कत्ल, बहन के विवाद में भाई की हत्या से सनसनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    16 May 2026 19:28 PM



समझौता कराने पहुंचे जीशान की लाठी-डंडों से हत्या, परिवार में मचा कोहराम

पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बहन की ससुराल में समझौता कराने पहुंचे युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के नवदिया मोहल्ले निवासी 28 वर्षीय जीशान पुत्र इरशाद शुक्रवार देर रात अपने पड़ोसी हबीब खान के घर पहुंचा था। जीशान की बहन की शादी हबीब के परिवार में हुई थी और पिछले काफी समय से पति-पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात फिर कहासुनी हुई तो जीशान मामला शांत कराने और समझौता कराने पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच ससुराल पक्ष के कई लोगों ने जीशान पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजन घायल जीशान को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन गजरौला के पास पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान युवक की मौत हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना