EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री की अपील पर पीलीभीत प्रशासन की पहल, अधिकारी बस से पहुंचे तहसील दिवस
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    16 May 2026 19:21 PM



ईंधन बचत का दिया संदेश, कलेक्ट्रेट से बस द्वारा अमरिया रवाना हुए जनपद स्तरीय अधिकारी

पीलीभीत। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील के क्रम में जनपद पीलीभीत प्रशासन ने अनूठी पहल की। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तरीय अधिकारी तहसील दिवस अमरिया में प्रतिभाग करने के लिए अलग-अलग वाहनों के बजाय सामूहिक रूप से बस द्वारा रवाना हुए।
इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि यदि सरकारी कार्यों में सामूहिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए तो डीजल-पेट्रोल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।
प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि यदि आमजन भी छोटी दूरी और सामूहिक यात्रा को अपनाएं तो ईंधन संरक्षण के साथ आर्थिक बचत भी संभव है। तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना