कटरा गुलाब सिंह स्थित बाबा भयहरणनाथ धाम में 17 मई से शुरू हो रहे अधिक मास/मलमास मेले की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार 'मुन्ना भैया' स्वयं धाम पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई कराई। अभियान के दौरान पेड़ों की टहनियां, कूड़ा-कचरा और झाड़-झंखाड़ हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सफाई अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी बड़े स्तर पर मेला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में जुटे नजर आए। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
यह अभियान एसडीएम सदर के 15 मई के आदेश और संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में चलाया गया। मेले से पहले सड़क, सफाई, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
“धाम की स्वच्छता, हम सबकी जिम्मेदारी” संदेश के साथ यह अभियान भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान और नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
