EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पीलीभीत ने मारी बाजी, पूरे उत्तर प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 65
    16 May 2026 19:11 PM





विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से चमका पीलीभीत का प्रदर्शन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में पीलीभीत जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है। शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में बेहतर कार्यप्रणाली के चलते जनपद को यह सफलता मिली है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्यवाही और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कानून व्यवस्था, शिकायत निस्तारण और विकास योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन का लाभ जिले की रैंकिंग में देखने को मिला।
अधिकारियों ने इसे टीम वर्क और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने का परिणाम बताया है। जिले की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुशी जताते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने की बात कही। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना