EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से मनाई हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 66
    16 May 2026 19:01 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आज, शनिवार 16 मई 2026 को वीर शिरोमणि हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कासगंज की ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महान योद्धा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर (एडवोकेट) मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत युवा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर, राजेश सिसोदिया और युवा जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके की।
सभा को संबोधित करते हुए युवा मंडल अध्यक्ष ठाकुर सुखबीर सिंह पुंडीर (एडवोकेट) ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि
"आज ही के दिन वीर भूमि राजस्थान के अजमेर में जन्मे पृथ्वीराज चौहान ने मात्र 14 वर्ष की अल्पायु में दिल्ली की सत्ता संभाली थी। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांता मोहम्मद गोरी को 16 बार युद्ध में परास्त कर जीवनदान दिया। भले ही 17वीं बार उन्हें धोखे से बंधक बना लिया गया, लेकिन उन्होंने अपनी अदम्य वीरता और शब्दभेदी बाण की कला से गोरी का अंत कर दिया। उनका जीवन पूरे देश के लिए वीरता और देशभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा है।"
उन्होंने आज के युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर क्षत्रिय समाज को आगे बढ़ाएं। साथ ही, समाज के बंधुओं से शिक्षा, व्यापार और राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकि राष्ट्र को समृद्ध बनाया जा सके।आज पूरे विश्व में पृथ्वीराज चौहान को उनकी वीरता, पराक्रम और महान त्याग के कारण आदर के साथ याद किया जाता है। हमारे देश के महापुरुषों की सूची में उनका नाम सदैव अग्रणी रहेगा। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
इस जयंती समारोह में क्षत्रिय समाज के तमाम पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से उदय प्रताप चौहान,रोरन सिंह पुंडीर,अभिनव कुमार सिंह,अखिल सोलंकी,रवि राघव,मोनू चौहान,जितेंद्र पुंडीर,संजय चौहान,अमोल गौतम,अखिल पुंढीर आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज और राष्ट्र हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना