ग्वालियर से एक बार फिर बहादुरी और साहस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को थाना प्रभारी बहोड़ापुर आलोक सिंह का मुरीद बना दिया है।
दरअसल थाना प्रभारी आलोक सिंह को सूचना मिली कि एक युवती ने खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही टीआई आलोक सिंह बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि युवती का शव तलहटी में फंसा हुआ था और उसके नीचे हजारों फीट गहरी खाई मौजूद थी। चारों तरफ पत्थरों के नुकीले टुकड़े बिखरे पड़े थे और जरा सी चूक किसी की भी जान ले सकती थी।
लेकिन ऐसे खतरनाक हालात में भी थाना प्रभारी आलोक सिंह पीछे नहीं हटे। अपनी जान की परवाह किए बिना वह खुद खाई में उतर गए और अपनी टीम के साथ मिलकर बेहद साहस और सूझबूझ के साथ युवती के शव का रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक शव को बाहर निकाल लिया। फिलहाल युवती की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब टीआई आलोक सिंह ने अपनी बहादुरी दिखाई हो। इससे पहले भी तरुण पुष्कर इलाके में महिला हत्या मामले के दौरान हुए लाइव एनकाउंटर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आज एक बार फिर ग्वालियर के लोगों ने अपने इस बहादुर थाना प्रभारी का साहस देखा और हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है।
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए
