EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्रकार पर हमला जान से मारने की धमकी
  • 151045782 - KAPINJAL PATHAK 0 1
    16 May 2026 05:21 AM



पत्रकार पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप


कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरवा के प्रेम चौक चौराहे पर एक पत्रकार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत पथरवा निवासी बिरेश सिंह पुत्र मदन सिंह ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्रकार किसी मामले की जानकारी जुटाने के लिए प्रेम चौक चौराहे पर मौजूद थे, तभी विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई।
पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत संबंधित थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फास्ट न्यूज इंडिया कुशीनगर 



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना