EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आयकर सभागार मे नये आयकर अधिनियम २०२५ पर जागरुकता कार्यक्रम
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    15 May 2026 22:50 PM



आयकर आयुक्त (टीडीएस) / OSD  इलाहाबाद  श्री शिव कुमार राय ,  के दिशानिर्देश पर आयकर कार्यालय (टीडीएस) वाराणसी  ने नये  आयकर अधिनियम, 2025 विषय पर  एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक  १५/०५/२०२६ को आयकर सभागार में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  श्री एस . के. पांडेय, उप आयकर आयुक्त (टीडीएस) इलाहाबाद थे , जिन्होंने नए आयकर कानून के विभिन्न प्रावधानों को विस्तार से बताया तथा कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवालों का जबाब भी दिया | कार्यक्रम को आयकर अधिकारी (टीडीएस) वाराणसी श्री अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया तथा नए आयकर  कानून में पारदर्शिता व तकनीकी  के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया| कार्यक्रम मे श्री अंचल कुमार श्रीवास्तव, CA ने आयकर अधिनियम, 2025 के तकनीकी पहलू पर अपने विचार रखें | कार्यक्रम में करदाता वर्ग, टैक्स बार एसोसिएशन, CA एसोसिएशन, विभिन्न विभागों के अकाउंट से जुड़े प्रतिनिधि ने भाग लिया | श्री पांडेय जी ने उपस्थित श्रोताओ से राष्ट्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कर देने का अनुरोध किया |



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना