प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदेश सरकार मददगार बनकर सामने आई है। प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें चार-चार लाख रुपये की राहत सहायता राशि के प्रमाण पत्र सौंपे।
यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा कर प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
सबसे पहले मंत्री तहसील कुण्डा के ग्राम सराय स्वामी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक शिवभूषण के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद ग्राम नारंगपुर पहुंचकर मृतका शांति देवी के परिवार को ढांढस बंधाया और राहत राशि प्रदान की।
वहीं तहसील सदर के ग्राम छतरपुर में मृतक लाल बहादुर के परिजनों को भी सरकार की ओर से सहायता राशि दी गई।
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”
वीओ —
इस दौरान विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कैमरामैन के साथ विशाल रावत की रिपोर्ट, फास्ट न्यूज इंडिया।
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे

20260515214826248812411.mp4
20260515215304671637665.mp4