EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कानून-व्यवस्था को लेकर कोहंडौर में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 May 2026 19:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोहंडौर क्षेत्र में शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के नेतृत्व में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशान्त राज ने पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध एवं अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था, बाजारों की गतिविधियों एवं सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा का भी निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया और आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना