EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाबालिग को भगाने वाला किशोर गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बालिका
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    15 May 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत बालिका को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ऑटो से आलू-प्याज बेचने वाला किशोर 12 मई को गांव की एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को बालिका की मां ने चौबेपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बनकट शिव मंदिर के पास बस का इंतजार कर रहे किशोर और किशोरी को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी किशोर आकाश सोनकर निवासी बहरामपुर, चौबेपुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि बरामद बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना