EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 0 0
    15 May 2026 19:27 PM



मथुरा। धर्म नगरी मथुरा से राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र शैलेंद्र पहलवान लगातार गौ संरक्षण और गौ सेवा को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। शैलेंद्र पहलवान ने कहा कि वह प्रतिदिन गौ माता की सेवा करते हैं और जहां कहीं भी कोई गाय भूखी, घायल या बीमार दिखाई देती है, वहां तत्काल उसकी सेवा और उपचार कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने जीवन में गौ सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया था और ब्रजभूमि की पहचान ही गौ संस्कृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से इसको लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लगातार गौकशी और गौ तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। गौ रक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर गौ माता की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील हैं और गौ रक्षकों की पीड़ा को समझते हैं शैलेंद्र पहलवान ने कहा कि गाय का दूध मानव शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है, वहीं गौमूत्र और गोबर का उपयोग आयुर्वेदिक और धार्मिक कार्यों में किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि गौमूत्र से कई बीमारियों में लाभ मिलता है तथा गोबर से धूपबत्ती सहित कई उपयोगी वस्तुएं बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है और समाज को भी गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना