मुख्यालय आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सौन में छोटी सी घटना के बाद तनाव बढ़ गया। विवाद के दौरान घटना स्थल पर एक युवक अवैध देशी तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करता दिख रहा है एक व्यक्ति नजर आ रहा है । खेरागढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि यह विवाद राशन डीलर के यहां से लौट रहे युवकों की बाइक के पास खड़े बच्चे के नजदीक बाइक फिसलने से शुरू हुआ। बच्चे के साथ बड़े हादसे की आशंका को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष के झेदा पुत्र राकेश और रामू पुत्र सोरन ने बाइक चालक जयप्रकाश के साथ मारपीट की। घायल जयप्रकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और कोई भी फायरिंग की घटना नही हुई है।वहीं, दूसरे पक्ष के महावीर ने आरोप लगाया कि उनके भाई ललित के साथ गांव के जैकी ने अभद्रता और गाली-गलौज की थी। महावीर के अनुसार, इसके बाद लाखन शुक्ला अवैध तमंचा लेकर अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और पूनम देवी के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि मौके पर तमंचे से फायर किया गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी।पुलिस ने मौके से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी लाखन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।जयप्रकाश पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शाहरुख बेग 151188410
