फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजारl सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा परिणाम में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी चौरी चौरा क्षेत्र के टॉपर्स में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना दबदबा कायम रखा। विद्यार्थियों की इस सफलता से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं पूरे चौरी चौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रमुख रूप से आर्यन गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं शान्वी भारद्वाज ने 90.6 प्रतिशत, स्वस्तिका शुक्ला ने 90.4 प्रतिशत, अमृता यादव ने 90 प्रतिशत, रिद्धिमा गुप्ता ने 88.6 प्रतिशत तथा आरुषि सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सूरज कुमार ने 88 प्रतिशत, दिव्यांशी ने 86 प्रतिशत, कृष्णा गुप्ता ने 85.8 प्रतिशत, युगल किशोर ने 85.2 प्रतिशत, इमराना यास्मीन ने 84.2 प्रतिशत, आजम खान ने 83.6 प्रतिशत, आस्था पांडे और आर्या शर्मा ने 83.2 प्रतिशत, दिव्या ने 82.4 प्रतिशत, मोहम्मद अदनान अहमद ने 82.2 प्रतिशत, अंशिका गौड़ ने 81.2 प्रतिशत, नूपुर शर्मा ने 81 प्रतिशत तथा अंकुर कश्यप ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही अन्य कई विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अरविन्द त्रिपाठी, निदेशक तुलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके मिश्र ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और कहा कि कठिन परिश्रम एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान पी.एस. पटेल, प्रवीण चौरसिया, आशुतोष दुबे, सोम शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। जसवीर मोदनवाल 151167985
