EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आजाद नगर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 480 लीटर बीयर जब्त
Link
  • 151177604 - KHALIL MANSOORI 0 0
    15 May 2026 16:26 PM



आलीराजपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 लीटर अवैध बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 की रात्रि में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मायावाट (कनेश फलिया) निवासी कलमसिंह पिता नानसिंह कनेश अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

दबिश के दौरान घर के एक कमरे से ‘माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर’ की 40 पेटियां बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 500 मिलीलीटर के 24 टिन पाए गए। इस प्रकार कुल 960 टिन यानी लगभग 480 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 15 हजार 200 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी कलमसिंह (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना चंद्रशेखर आजाद नगर में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 36 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के नेतृत्व में सउनि भूपेंद्र नायक, सउनि तिलकराज सिंह, आरक्षक विजय लोहारे, आरक्षक भारत वास्केल एवं आरक्षक रणसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे

20260515162447337334048.mp4



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना