EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानवता की मिसाल: अज्ञात हिंदू पुरुष शव का देवाश्रम ने किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    15 May 2026 15:55 PM



बलिया। देव सेवा समिति (मिल रोड परदहाँ, मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम की बलिया शाखा ने एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। यह अंतिम संस्कार महावीर घाट श्मशान घाट, बलिया में सम्पन्न हुआ। देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेफना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 309/2026 के तहत 14 मई 2026 को पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात शव अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंपा गया था।

‘जय शिव-जय शव’ के उद्घोष के साथ निकली शव यात्रा

अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा पोस्टमार्टम हाउस बलिया से “जय शिव जय शव” एवं “राम नाम सत्य है” के उद्घोष के साथ निकाली गई। यात्रा महावीर घाट श्मशान घाट पहुंची, जहां देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह ने पूरे धार्मिक विधि-विधान से मुखाग्नि दी।

प्रधान प्रतिनिधि ने उठाया अंतिम संस्कार का खर्च

अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम पंचायत हल्दी के प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर द्वारा वहन किया गया। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का शव फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में रेलवे लाइन के पास मिला था।

अस्थि कलश रहेगा सुरक्षित

देवाश्रम समिति ने बताया कि अज्ञात शव का अस्थि कलश बलिया इकाई के पास सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पहचान होने पर परिजनों को निःशुल्क सौंपा जा सके। इस अवसर पर बालेश्वर प्रसाद, दीप नारायण सिंह, गणेश प्रसाद, भरत प्रसाद, संतोष पासवान, महाजन गुप्ता, प्रीतम राजभर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परमात्मा नन्द सिंह 151173894

 



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना