EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही जंगल में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 2
    15 May 2026 12:28 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजार l कुसम्ही जंगल क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रदुमन यादव (35 वर्ष) पुत्र उमापति यादव निवासी ग्राम बेलवा, थाना कसया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहाग गांव निवासी अर्पिता यादव पुत्री हरिशंकर यादव से 2 जून 2017 को प्रद्युम्न की शादी हुई थी। पत्नी करीब तीन महीने ससुराल में रही। उसके बाद अधिकतर समय पति के साथ हरियाणा में रही। वर्ष 2020 में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला न्यायालय में पहुंच गया। दोनों से पांच साल की एक बेटी है, जो मां के साथ रहती है प्रद्युम्न की पत्नी अर्पिता ने दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित मुकदमा किया था। पारिवारिक न्यायालय पडरौना में केस विचाराधीन है। इस मामले में 12 मई 2026 को तारीख लगी थी, लेकिन उस दिन फैसला नहीं हो पाया। अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 तय की गई थी। प्रद्युम्न को बार-बार छुट्टी लेकर आने में दिक्कत हो रही थी, जिससे वह अवसाद में था।

आत्महत्या का कारण

'मेरे मरने का समय नहीं, पर पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा भी नहीं। मुझे कोई यह न कहे कि मैं बेसमय मर गया। बड़े भाई, मां-बाप को एहसास न होने देना कि उसका एक बेटा नहीं है। हर मां-बाप की उम्मीद होती है कि बेटा बुढ़ापे का सहारा बने, लेकिन पत्नी के दिए दुख के आगे उनका दुख भूल गया।' यह कहते हुए प्रद्युम्न ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने वह फंदा भी दिखाया, जिससे लटककर खुदकुशी की। कहा कि यह उसका आखिरी सहरा है।

वीडियो में दर्द बयां किया

कुसम्ही जंगल में खुदकुशी करने से पहले प्रद्युम्न ने वीडियो बनाया। उसने 1.46 मिनट के वीडियो में अपना दर्द बयां किया। वीडियो की शुरुआत में उसने कहा कि हार गया जिंदगी से। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। वह पत्नी, जिसने नई जिंदगी की शुरुआत के लिए हाथ थामा था। उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और फिर वह टूटता चला गया। इस कदर टूटा कि उसने अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली। वीडियो में अपने दर्द के साथ ही उसने मां-बाप की जिम्मेदारियों के लिए माफी मांगी और बड़े भाई को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह कभी एहसास न होने दे कि उनका एक बेटा नहीं है। उसका वीडियो परिचितों ने सोशल मीडिया पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसके कई दोस्त पुलिस को फोन करके फफक रहे थे और बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना