कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला आलीराजपुर म.प्र.
प्रेस नोट
आलीराजपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु 'विशेष हेलमेट एवं ओवरलोडिंग विरुद्ध अभियान'
संपूर्ण जिले में एक साथ की जा रही है ओवर लोडिंग पर कार्रवाई
दिनांक: 11 मई 2026
सड़क दुर्घटनाएं वर्तमान समय में एक गंभीर चुनौती हैं, जिनमें होने वाली अकाल मृत्यु और जनहानि को न्यूनतम करना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति अनुशासित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से, पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के पालन में आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिले भर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं नियमों का पालन न करनें वालें चालकों पर कार्यवाही हेतु विशेष चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई अभियान के तहत संपूर्ण जिलें सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र बिंदु हेलमेट का प्रयोग न करने वाले दोपहिया वाहन चालक और क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले ओवरलोड वाहन रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी और समझाइश भी दी। अभियान के दौरान अबतक की कार्रवाई संपूर्ण जिलें में कुल 2352 चालान बनाये जाकर कुल 827 यात्री/माल वाहनों को चेक किया गया। वाहन चैकिंग के तहत संपूर्ण कार्यवाही में कुल 988400 रूपये का समनशुल्क से वाहन चालकों को दण्डित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से 1204 बिना हेलमेट, 254 हेलमेट लायसेंस निलंबन, 256 ओवरलोड चार पहिया वाहन, 107 मॉडिफाइड वाहन, 57 बिना बीमा, 15 बिना लायसेंस, 12 फीटनेस संबंधी, 02 प्रदुषण संबंधी एवं 445 अन्य तकनीकी कारणों के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। वाहन चैकिंग के दौरान विशेष रूप से चार पहिया वाहनों से अवैध रूप से लगे कैरियर भी हटवाए गए हैं। बार-बार चेतावनी व चालानी कार्यवाही के बावजुद यातायात नियमों के प्रति सुधार नहीं लानें वालें चालकों के पर डायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।
चार पहिया वाहनों के द्वारा संख्या से अधिक सवारी ले जानें पर पैनी नजर रख जा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीण अंचलों से श्रमिकों को लाने-ले जाने वाले मालवाहक वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस की अपील: सुरक्षा को बनाएं संस्कार आलीराजपुर पुलिस समस्त जिला वासियों से अपील है कि वे यातायात नियमों को केवल कानूनी बाध्यता न समझें, बल्कि इसे अपनी सुरक्षा का एक 'संस्कार' बनाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें और ओवरलोडिंग से बचें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की मुस्कान है।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से ब्यूरो चीफ खलील मंसूरी जिला अलीराजपुर मध्य प्रदेश








20260515072458707830734.mp4