EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुरुग्राम सेक्टर 52-53 सिटी बस डिपो में ड्राइवरों की हड़ताल, बस सेवा प्रभावित
  • 151174036 - HARIOM 1 2
    15 May 2026 00:21 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया गुरुग्राम। सेक्टर 52-53 स्थित सिटी बस डिपो में बुधवार, 14 मई 2026 को ड्राइवरों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई हड़ताल करीब छह घंटे बाद समाप्त हो गई। हड़ताल सुबह 5 बजे शुरू हुई थी, जो अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद लगभग 11:10 बजे खत्म हुई। ड्राइवरों का कहना था कि पिछले सात वर्षों से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार वेतन वृद्धि की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

बस सेवाएं रहीं प्रभावित

हड़ताल के कारण सिटी बस सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

बातचीत के बाद बनी सहमति

हड़ताल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान एमडी अमित जांगू, डीओ सुधीर, प्रमोद, अनुराग एवं विजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। ड्राइवरों ने उम्मीद जताई कि उनकी वेतन संबंधी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना