EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 75 नवदंपत्तियों का हुआ विवाह
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    14 May 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र  के चिरईगांव महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 75 वैवाहिक जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
समारोह में नवविवाहित जोड़ों के साथ उनके अभिभावकों एवं रिश्तेदारों की भारी भीड़ मौजूद रही। विवाह के उपरांत अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हंसराज विश्वकर्मा, पूनम मौर्या तथा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चिरईगांव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और शहनाई की धुनों के बीच नवदंपत्तियों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना