EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के तत्वाधान में आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    14 May 2026 19:40 PM



वाराणसी । इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के तत्वावधान में "आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण" कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार, दिनांक 14 मई 2026 को सायं 5 बजे से रविंद्रपुरी, लेन नं. 17 स्थित ए.एस. फिटनेस स्टूडियो 369 में किया गया।

ब्लैक बेल्ट से सम्मानित प्रशिक्षक श्री अर्जुन शेट्टी जी ने बच्चों को विभिन्न कलाओं के माध्यम से आत्म-सुरक्षा के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही उन्होंने मेडिटेशन एवं योग के माध्यम से स्मरण शक्ति बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए।

अपने स्वागत भाषण में इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बच्चों को आत्म-सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, एडिटर श्रीमती शिवा सेलेट, श्रीमती सुनीता प्रहलादका, श्रीमती डॉ. सौम्या बाजला, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती खुशबू अग्रवाल, श्रीमती अंजू गुप्ता एवं श्रीमती भारती जायसवाल आदि उपस्थित रहीं। 

धन्यवाद ज्ञापन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती धारणी गुप्ता द्वारा किया गया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना