EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बानमोर के फूलगंज मार्ग के पुनर्निर्माण का हुआ भूमि पूजन
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 54 65
    14 May 2026 19:38 PM



 

2. 31 लाख रुपये की लागत से बनेगी नई सड़क, वर्षों पुरानी समस्या होगी खत्म

3. गीता लक्ष्मण जाटव ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

4. जर्जर और ऊंची सड़क को खोदकर नए सिरे से किया जाएगा निर्माण

5. स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद के फैसले पर जताई खुशी

 

6. जलभराव और खराब सड़क से जल्द मिलेगी राहत, समय-सीमा में होगा निर्माण कार्य

 

 मध्य प्रदेश मोरेना। बानमोर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 और 11 में स्थित फूलगंज मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। लंबे समय से जर्जर और ऊंची हो चुकी इस सड़क को अब पूरी तरह खोदकर नए सिरे से बनाया जाएगा।

करीब 31 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन गीता लक्ष्मण जाटव द्वारा किया गया। बताया गया कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में सड़क को खोदकर पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यह कार्य कई वर्षों से अटका हुआ था।

इस अवसर पर राजवीर यादव, नरेश, संजय छावई, ऐश्वर्या गोयल, बल्लू यादव, अशोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गीता लक्ष्मण जाटव ने कहा कि भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण पूरा कराया जाएगा, ताकि आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से बनी जलभराव और खराब सड़क की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

20260514193625084862368.mp4

20260514193625240868751.mp4

20260514193627099123586.mp4

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना