EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 May 2026 19:33 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा के प्रयोग को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि केसरवानी के नेतृत्व में कचेहरी परिसर में महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसे बयान किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किए जा सकते। कार्यकर्ताओं ने संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय सिंह, महिला मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, महामंत्री अंजू पांडे, सुशीला सरोज, रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, यशोदा शुक्ला, कामिनी श्रीवास्तव, रचना, नेहा, खुशबू, वंदना सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के सम्मान में एकजुटता दिखाई और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना