EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर्मी कैंट की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन में 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 65 76
    14 May 2026 19:32 PM



माइनिंग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त दबिश, जुंगीपुर-बल्देवपुर क्षेत्र में चला अभियान

पिछोर में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

2. बबीना आर्मी कैंट से मिली सूचना पर 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

3. माइनिंग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

4. ममता साक्य और नीतू सिंह रहीं मौके पर मौजूद

5. अवैध रेत परिवहन में शामिल वाहनों पर कानूनी कार्रवाई जारी

6. खनिज माफियाओं के खिलाफ आगे भी चलेगा सख्त अभियान : रामसिंह

 

मध्य प्रदेश पिछोर। बबीना आर्मी कैंट के कर्नल की सूचना पर प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। कार्रवाई माइनिंग विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिछोर अनुविभाग के जुंगीपुर-बल्देवपुर क्षेत्र में की गई।

जिला खनिज अधिकारी रामसिंह एवं खनिज निरीक्षक ऋभ सिंह दीक्षित के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम ममता साक्य और पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं। टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रही 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर पिछोर थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि बबीना आर्मी कैंट के कर्नल से सूचना मिली थी कि जुंगीपुर-बल्देवपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग और राजस्व टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जिला खनिज अधिकारी रामसिंह ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और खनिज माफियाओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से भी अवैध उत्खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260514192621278208820.mp4

20260514192720279361088.mp4

20260514192838154167836.mp4



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना