EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संगठन की धार तेज, भाकियू भानु ने अमानुल्ला और लुकमान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    14 May 2026 19:26 PM



 

पीलीभीत । पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन भानु ने संगठन को और अधिक आक्रामक और गतिशील बनाने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को संगठन के बरेली मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। यह कदम आगामी दिनों में किसानों की समस्याओं पर आर पार की जंग लड़ने के संकेत दे रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिमरिया जादोपुर कलां शाहजहांपुर निवासी अमानुल्ला पुत्र जहूर खां को उनकी निष्ठा और सक्रियता का इनाम देते हुए बरेली मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन को उम्मीद है कि अमानुल्ला की नियुक्ति से शाहजहांपुर पीलीभीत और बरेली के क्षेत्रों में किसानों की आवाज और अधिक तीखी होकर गूंजेगी। वहीं, दूसरी ओर पूरनपुर तहसील में भी संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए ग्राम गोरा निवासी लुकमान पुत्र अब्दुल अहद को तहसील संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्तियां केवल नाम के लिए नहीं हैं, बल्कि उन लोगों को आगे लाया गया है जो संगठन की नीतियों और मर्यादाओं में रहकर किसानों के हक के लिए प्रशासन से टकराने का हौसला रखते हैं। इस अवसर पर लालू मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी और निर्देश देते हुए कहा कि संगठन अब किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है। नई दिशा और नई मजबूती के साथ भाकियू भानु अब सड़कों पर उतरकर किसानों के शोषण के खिलाफ हुंकार भरेगी। इन नियुक्तियों पर जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। अब देखना यह है कि ये नए सिपहसालार संगठन को कितनी ऊंचाई पर ले जाते हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना