फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार को सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ तिवारी (30) पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी रिश्ती सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सौरभ अपनी माता कुसुम तिवारी के साथ गंगा स्नान एवं बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन करने आया था।
सुबह करीब नौ बजे वह गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 25 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
