EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत में भड़की भाजपा: सपा सांसद की पीएम मोदी पर टिप्पणी से उबाल, नारी शक्ति ने भरी हुंकार
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 34 43
    14 May 2026 19:21 PM



मर्यादा लांघी तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा; लोधी के बयान को बताया 'पिछड़ी मानसिकता' का प्रतीक

 

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के सांसद राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। सांसद के बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने सपा सांसद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी एक दल के नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने सांसद की टिप्पणी को "पूरी नारी शक्ति का अपमान" करार दिया। परिहार ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह बयान सपा सांसद की महिला विरोधी और पिछड़ी मानसिकता को दर्शाता है, जिसे देश की महिलाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने सांसद के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर बताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। मौर्य ने प्रशासन और सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सांसद ने अपने बयान पर तत्काल माफी नहीं मांगी और उन पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा। प्रदर्शनकारी महिला नेत्रियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का इतिहास हमेशा से विकास विरोधी और अमर्यादित भाषा की राजनीति का रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर सपा सांसद की ऐसी ओछी टिप्पणी उनकी हताशा और कुंठा का प्रतीक है। कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस विशाल प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी, भाजपा की जिला मंत्री रिचा सिंह पटेल सहित कई मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में सपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना