EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत पर दबंगई का आरोप, भारतीय किसान यूनियन भानु ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    14 May 2026 19:15 PM



पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने तहसील पूरनपुर क्षेत्र के एक किसान की जमीन पर दबंगई और कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित किसान को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम उधनिया निवासी एक किसान अपनी कृषि भूमि पर खेती करता है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग किसान की जमीन पर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। किसान द्वारा विरोध करने पर आरोपी अभद्रता करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं।ज्ञापन में कहा गया है कि पीड़ित किसान ने कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे किसान और उसका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही किसान की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई।संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा सहित कई किसानों और संगठन पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा विवादित भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग भी की। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना