फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय में हीटवेव आपदा के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ आनलाइन (वर्चुअल) बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी हैण्डपम्प खराब या चालू स्थिति में नहीं है उन्हें एक सप्ताह के अन्दर मरम्मत/रिबोर कराकर सही कराये और एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर ली जाये जिससे शत् प्रतिशत हैण्डपम्प की मरम्मत/रिबोर हो सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी के दृष्टिगत गौशालाओं में शीतल जल, चूनी-चोकर, पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। बैठक में पाया गया कि विकास खण्ड पट्टी व शिवगढ़ में गौशालाओं पर्याप्त शेड की व्यवस्था नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि खण्ड विकास अधिकारियों से वार्ता कर शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाये। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी के दृष्टिगत विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कराया जाये जिससे कोई भी शिकायत न प्राप्त हो। उन्होने उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि आपदा के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि से सम्बन्धित सूचनाओं को समय से प्रेषित करें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सीएचसी एवं पीएचसी पर मरीजों हेतु सभी व्यवस्थाये उपलब्ध रहे जिससे गर्मी के दृष्टिगत किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार हीटवेव आपदा के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त डीएम ने स्वगणना के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नैन्सी सिंह से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वर्चुअल बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम तिवारी सहित समस्त उपजिलाधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी ने प्रतिभाग किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
