फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल एवं फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने देल्हूपुर-रानीगंज रोड स्थित तिवारीपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोक लिया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान लालजी पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम तौकलपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लगभग ढाई वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ शहर के भगवा चुंगी क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर दूसरी मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट लगवा ली थी, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को शक न हो। बरामदगी के आधार पर थाना देल्हूपुर में मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 336(2), 336(3) एवं 340(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह यादव एवं कांस्टेबल अतुल दूबे शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
