EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नवनिर्मित थाना लीलापुर से शुरू हुआ कार्य संचालन, एसपी दीपक भूकर ने किया शुभारंभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    14 May 2026 18:48 PM



एसपी दीपक भूकर ने किया थाना लीलापुर का निरीक्षण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनसुनवाई और कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, शुरू हुआ थाना लीलापुर

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा नवनिर्मित थाना ‘लीलापुर’ से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कराया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसिंग को आधुनिक एवं जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवस्थापित कार्यालयों, जनसुनवाई कक्ष, मालखाना, हवालात तथा कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील, शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि थाना पुलिस आमजन और प्रशासन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। लोगों की पहली उम्मीद थाना स्तर पर ही जुड़ी होती है, इसलिए पुलिसकर्मियों का व्यवहार सेवा भाव से परिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग से पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सकता है। डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली को मजबूत करने और जनसुनवाई प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर को ऐसा वातावरण प्रदान किया जाए जहां आमजन स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की सकारात्मक छवि तभी मजबूत होगी जब आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा और पुलिस व्यवहार में संवेदनशीलता दिखाई देगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी लीलापुर, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने थाना लीलापुर से कार्य संचालन प्रारंभ होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना