EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता हितों के प्रति धारदार संघर्ष का लिया गया संकल्प, हुआ सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    14 May 2026 18:34 PM



तहसील सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकारिणी के पदाधिकारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील सभागार में गुरूवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी को निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की मौजूदगी में कार्यभार भी ग्रहण कराया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता का सामूहिक संकल्प भी ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय तथा महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, महामंत्री शिवरंजन यादव, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, आय व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रचार मंत्री अमन द्विवेदी व कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए कमलनाथ सरोज, राजकुमार मिश्र, निर्भय शुक्ल, प्रशान्त पटेल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। पूर्व अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण तथा चुनाव समिति के महामंत्री वीरेन्द्र सिंह अगई ने आभार प्रदर्शन किया। समारोह को पूर्व अध्यक्ष बेनीलाल शुक्ल, प्रवीण शुक्ला, हेमन्त पाण्डेय, विपिन शुक्ला, अनूप पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संतोष पाण्डेय, शिवाकांत शुक्ला, शिव नारायण शुक्ल, सिंटू मिश्र, सुमित त्रिपाठी, केके शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, अशोक मौर्या, कमलेश त्रिपाठी, अनिल मिश्र, अरूण पाण्डेय, लालता प्रसाद पाण्डेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना