फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन बड़नगर मप्र जिला उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में चोरी , लूट के आरोपियों की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा दिनाँक 12.05.2026 को 6 साल से फरार आरोपी फारुख पिता एहमद हुसैन उम्र 42 साल जाति मुस्लिम निवासी रसलपुर/रसुलपुर थाना ओद्योगिक क्षेत्र जिला देवास को गिरफ्तार किया गया है
घटना का विवरण
दिनांक 24.12.2020 के फरियादी स्वपनील पिता संजय पटोदी निवासी बडनगर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.12.2020 को उसके चौकीदार ने बताया कि उसकी मौलाना के पास नवधा एग्रो टेक नाम की ट्रेशर व ट्राली बनाने की फेक्ट्री में रात्रि में चोरी हो गई है जिस पर स्पनील ने फेक्ट्री पर पर चौकीदार मनोज व्यास से जाकर पूछा तो उसे बताया कि रात्रि करीब 12.30 बजे दो व्यक्ति पानी पीने के बहाने आये और उनके पीछे पीछे अन्य सात व्यक्ति और आये जिनमे से एक व्यक्ति के पास देसी कट्टा व अन्य के पास तीन से चार तलवारे थी । उनमे से एक व्यक्ति ने मेरे सिर पर कट्टा अडा दिया तथा लक्ष्मण राव की गर्दन पर एक व्यक्ति ने तलवार रख दी । हम दोनो को एक कमरे मे बिठा दिया ।फिर उनमे से एक व्यक्ति ने वहां से अन्य साथी को फोन लगा के गाडी बुलाई । सभी लोग फैक्ट्री के अंदर घुसे व फैक्ट्री के अंदर शटर का ताला काटकर गोडाउन मे रखे 50 कट्टे नट बोल्ट के,50 नग थ्रेशर की पुली ,01 कटर पाईप काटने का ,40 नग सोयाबीन के कट्टे ,01 खाली गैस की टंकी ,डी पी आईल ,03 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चौरी कर ले गये जिस पर थाना बडनगर पर अपराध क्र 688/2020 धारा 458,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण मे पूर्व में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है प्रकरण की विवेचना में डकैती की धारा 395,411 भादवि का इजाफा किया गया ।
प्रकरण मे मामले की गंभिरता को देखते हुए एवं लंबित मामलो के त्वरीत निराकरण हेतु थाना बडनगर निरीक्षक अशोक पाटीदार व्दारा थाना बडनगर से पुलिस टीम तैयार कर लूट डकेती एवं चोरी के आरोपियों की पतारसी हेतु जिला देवास में पुलिस टीम भेजी गई जिस पर पुलिस टीम ने दिनांक 12.05.2026 को पिछले 6 साल से फरार 10 हजार इनामी आरोपी फारुख पिता एहमद हुसैन उम्र 42 साल जाति मुस्लिम निवासी रसलपुर/रसुलपुर थाना ओद्योगिक क्षेत्र जिला देवास को दबीश देकर उसके पते से गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जहा से आरोपी फारूख को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
अपराधिक रिकार्ड -----
आरोपी फारुख पिता एहमद हुसैन उम्र 42 साल जाति मुस्लिम निवासी रसलपुर/रसुलपुर थाना ओद्योगिक क्षेत्र जिला देवास का होकर पूर्व में सन 2011 से चोरी व लूट डकेती की वारदात करता आ रहा है आरोपी का पूर्व का अपराधिक रिकार्ड इस प्रकार है
क्र थाना अपराध धारा
01 थाना काटाफोड जिला देवास 103/2011 379 भादवि
02 सतवास जिला देवास 147/2011 379 भादवि
03 बीएनपी जिला देवास 904/2011 379 , 411 भादवि
04 औ. क्षैत्र जिला देवास 18/2012 379 भादवि
05 टोंकखुर्द जिला देवास 7/2012 379 भादवि
06 कांटाफोड जिला देवास 28/2012 379 भादवि
07 जावरा जिला रतलाम 108/2015 394 भादवि
सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि चांदनी पाटीदार, उनि सोभाग सिंह ,प्रआर राहुल सिंह राठोर , हेमराज खरे, अश्विनी पाठक ,नारायण सरा ,सैनिक उंकारलाल की सराहनीय भूमिका रही
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
