EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जान से मारने का भय दिखाकर पैसे की मांग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पिछले 3 माह से फरार थे
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    14 May 2026 18:18 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन बड़नगर मप्र बड़नगर जान से मारने का भय दिखाकर पैसे की मांग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के विरूध्द पूर्व में कई अपराध पंजीबध्द आरोपी गुण्डा लिस्ट में शामिल ।आरोपीगण पिछले 3 माह से फरार थे।

 पुलिस कप्तान  प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम व्दारा दिनांक 14.04.2026 को जान से मारने का भय दिखाकर गाली गुप्ता एवं लठ लेकर अवैध रूप से पैसे की मांग करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरण
घटना क्र 01 ----------
दिनांक 17.02.2026 को फरियादीया गोपाल कुंवर पति धीरज सिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम रसुलाबाद ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 16.02.2026 को पडोसी बबलु उर्फ हिम्मत सिंह मेरे घर आया और मेरे घर के दरवाजे पर लात मारकर चिल्लाचोंट कर रहा था और डरा धमका कर भय दिखाकर बोला कि मै यहा का गुण्डा हुं तुझे इस गांव में रहना है तो मुझे हर महिने 1500 रूपये देने पडेगे और मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालियां दी मैने गाली देने से मना किया तो मुझे बबलु ने एक लात की मारी जो मेरे पेट में लगी अगर तुने पैसे नही दिये तो तुझे जान से खतम कर दूंगा बाद रिपोर्ट पर से अपराध 79/2026 धारा - 308(5),115(2),296(b),351(3) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
घटना क्र 02 ----------
दिनांक 24.02.2026 को फरियादीया जशोदा बाई पति मदनलाल पंवार जाति मोगिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम सनावदा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.02.2026 रात करीब 02.00 बजे की बात है लालसिंह पिता कृष्णलाल पंवार जाति मोगिया निवासी सनावदा का लठ लेकर आया और मेरा दरवाजा जोर जोर से ढाकने लगा मै दरवाजा खोलकर बाहर आई तो लालसिंह लठ लेकर मुझे मारने दोडा और बौला कि मुझे शराब पीने के लिये पैसे चाहिये तो तु दे नही देगी तो तुझे जान से खतम कर दूंगा । रिपोर्ट पर से अपराध 91/2026 धारा - 308(5) BNS का पंजीबध्द पर कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही -----
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बडनगर व्दारा कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बनाकर आरोपियो की लगातार पतारसी की जा रही थी आरोपीगण घटना के बाद से ही फरार थे जिन्हे पुलिस टीम व्दारा आज दिनांक 14.04.2026 को आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ बबलु पिता भेरू सिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम रसुलाबाद एवं आरोपी लालसिंह उर्फ लाला पिता कृष्णलाल पंवार जाति मोगिया उम्र 32 साल निवासी सनावदा को दबीश देकर बडनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहा से आरोपियों को जेल भेजा गया ।


अपराधिक रिकार्ड – आरोपीगण हिम्मत सिंह उर्फ बबलु पिता भेरू सिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम रसुलाबाद एवं आरोपी लालसिंह उर्फ लाला पिता कृष्णलाल पंवार जाति मोगिया उम्र 32 साल निवासी सनावदा के आदत अपराधी है आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ बबलु थाना बडनगर का लिस्टेट गुण्डा है एवं आरोपी लालसिंह के विरूध्द भी पूर्व के कई अपराध पंजीबध्द है जिसे गुण्डा सूची में शामिल किया गया ।

1 आपराधिक रिकार्ड - हिम्मत सिंह उर्फ बबलु पिता भेरू सिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम रसुलाबाद

क्र. अप.क्र. धारा
1. 47/2012 323,294,506,34 भादवि
2. 312/2014 323,294,506 ,34 भादवि
3. 223/2015 323,294,506 ,34 भादवि
4. 611/2016 457,380 भादवि
5. 148/2017 पशु क्रुरता अधि.एंव 353,297 सावर्जनिक नुकसान अधि.
6. 182/2017 25 आर्म्स एक्ट
7. 500/2023 379 भादवि
8. 501/2023 25 आर्म्स एक्ट
9. 76/2026 115(2), 296(b), 308(5), 351(3) बीएनएस


2 आरोपी लालसिंह उर्फ लाला पिता कृष्णलाल पंवार जाति मोगिया उम्र 32 साल निवासी सनावदा के विरूध्द पंजीबध्द अपराधिक रिकार्ड

क्र. अप.क्र. धारा
1. 143/2020 भा दं सं 1860 : 294, 323, 34, 506
2. 578/2021 भा दं सं 1860 : 294, 323, 325, 34, 506
3. 197/2022 भा दं सं 1860 : 294, 323, 506
4. 99/2023 म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 : 34
5. 273/2023 भा दं सं 1860 : 294, 323, 325, 34, 506
6. 294/2023 म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 : 36(b)
7. 91/2026 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 : 308(5)

सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सोभाग सिंह, सउनि राजेन्द्र सिंह हाडा, प्र.आर. हेमराज खरे, रामनारायण चौहान , नारायण सरा , अश्विन पाठक, सुर्यकुमार की सराहनीय भुमिका रही।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना