EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्रकारिता दिवस की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के कार्यालय पर पत्रकारों की अहम बैठक हुआ संपन्न
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    14 May 2026 18:14 PM



गाजीपुर  । आगामी पत्रकारिता दिवस के भव्य आयोजन एवं उसकी रूपरेखा तय करने के लिए आज दिन   गुरुवार को कैंप कार्यालय बंशी बाजार पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की तथा संचालन महासचिव वसीम रज़ा ने किया । इस बैठक में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठी और सम्मान समारोह के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई । वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए , संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित पत्रकार साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं । साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें और अपनी मर्यादा का स्वयं ध्यान रखें । इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि “पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं , बल्कि अपनी कलम की शक्ति और समाज के प्रति हमारी जवाबदेही को याद करने का दिन है । हम सभी को मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है । वही (महासचिव) वसीम रज़ा ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए , कहा कि संगठन के सभी साथी पूरी ऊर्जा और सहयोग के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं । इस बैठक के दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने सुझाव साझा किए , जिन्हें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की कार्ययोजना में शामिल किया गया । इस बैठक में सुजीत कुमार सिंह , सुनील कुमार गुप्ता , इन्द्र बहादुर सिंह , जय कुमार पाण्डेय , कमलदेव राय , आसिफ , महताब आलम , अभिषेक सिंह , इकरार , रवि , प्रदीप सहित अनेक पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रिपोट - सुजीत कुमार सिंह  151164525

 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना