EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अस्पताल बना मंडप, आईसीयू में भरी मांग, फेरों से पहले निभा दिया वचन; इसलिए दुल्हन को कराना पड़ा था भर्ती
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    14 May 2026 16:56 PM

गोरखपुर में शादी के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर दुल्हन को आईसीयू में भर्ती कराया गया। दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। दूल्हे ने आईसीयू में युवती की मांग भरी।

बदकिस्मती भरे एक हादसे से मद्धम पड़ती खुशियों की रौनक को दो परिवारों की आपसी समझ और जज्बातों ने नई रंगत दे दी। शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में पड़ी दुल्हन की मांग भावनाओं के सिंदूर से सजाकर दूल्हे ने एक नई मिसाल पेश की।

बुधवार को दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता परिवार के लोगों ने महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय किया था।
 नवंबर 2025 में यह रिश्ता तय होने के बाद 13 मई को शादी के लिए पूजा के घर बरात आनी थी। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। नई जिंदगी के सपने संजोए पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की अपनी परीक्षा देने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज के लिए निकली तो परिवार की महिलाओं ने हंसी-ठिठोली करते हुए बलाएं उतारी थीं।

छलकती आंखों से बरसीं दुआएं
शाम को सन्नी यादव बरात लेकर हटवार गांव पहुंचे। वहां द्वारपूजा और अन्य प्रारंभिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद तय हुआ कि दूल्हा अस्पताल जाकर सिंदूरदान करेगा। रात करीब एक बजे सन्नी कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे। सन्नी ने आईसीयू में ही पूजा की मांग भरी।

हालात से उपजे इस नजारे ने वहां मौजूद लोगों दोनों परिवारों के साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को भी भावुक कर दिया और छलकती आंखों से दूल्हा-दुल्हन के लिए दुआएं बरसती दिखीं। सिंदूरदान के बाद सन्नी गांव लौटे और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। पूरे इलाके में यह शादी चर्चा में रही। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना