- टेकारी में मोरहर नदी किनारे भव्य गंगा महाआरती का आयोजन
- महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ ने बढ़ाई गंगा आरती की शोभा
- काशी से आए विद्वानों ने कराया वैदिक पूजन और महाआरती
- पंचदेवता घाट और सूर्य मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- नगर परिषद सभापति अजहर ईमाम ने संभाली व्यवस्थाएं
- टेकारी घाट पर जल्द बनेगा झरना, अजहर ईमाम ने दिए संकेत
बिहार गया टेकारी के मोरहर नदी तट पर कल देर शाम एक भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति काफी अधिक देखने को मिली। बच्चे आरती को देखने के लिए सबसे आगे उत्साह के साथ मौजूद रहे।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद सहित विकाश कुमार वर्मा, संतोष कुमार पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, संजय कुमार जैन, अशोक गुप्ता, मनीष कुमार, बबलू वर्मा मालाकार और अन्य सहयोगियों ने किया।
आरती और वैदिक पूजन का संचालन वाराणसी (काशी) से आए विद्वान पंडितों द्वारा कराया गया। गंगा महाआरती की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालु ओवरब्रिज से खड़े होकर इस दिव्य दृश्य का आनंद लेते दिखाई दिए।
कार्यक्रम के दौरान पंचदेवता घाट स्थित सूर्य मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों की सुविधा और व्यवस्था को लेकर अजहर ईमाम द्वारा विशेष इंतजाम किए गए, जिसकी लोगों ने सराहना की।
मीडिया से बातचीत में अजहर ईमाम ने कहा कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आने वाले तीन महीनों में यहां झरने की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे घाट की सुंदरता और आकर्षण और बढ़ेगा।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट


20260514160632716433800.mp4
20260514160641550806316.mp4