EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

22 मई को पट्टी पहुंचेगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, स्वागत की तैयारियां तेज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    13 May 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सनातन धर्म जागरण एवं गौसंरक्षण के उद्देश्य से निकाली जा रही 81 दिवसीय “गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा” के अंतर्गत परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पावन आगमन आगामी 22 मई को पट्टी विधानसभा क्षेत्र में होगा। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पट्टी नगर स्थित मूनलाइट कैफे में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गाविष्ठि यात्रा के मध्यांचल संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से प्रारंभ हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पहुंचकर गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं हिंदू समाज को संगठित करने का संदेश दे रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का पट्टी आगमन क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त करने की अपील की। पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 22 मई को शंकराचार्य जी का प्रथम आगमन रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के भटनी गांव में होगा, जो स्वामी करपात्री जी की जन्मभूमि है। इसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मां बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत उनका काफिला दोपहर लगभग 12 बजे पट्टी विधानसभा पहुंचेगा। पट्टी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट उड़ैयाडीह मोड़ पर ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पट्टी तहसील परिसर के सामने आशीर्वचन कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहां से यात्रा रानीगंज एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होगी, जबकि रात्रि विश्राम बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के तोड़ी का पुरवा में प्रस्तावित है। पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजकों ने समस्त गौभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना