EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पट्टी में समाजसेवी आनंद पांडेय का हुआ भव्य स्वागत, बोले— अपनों का प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    13 May 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों के लिए पहचान रखने वाले उद्योगपति एवं समाजसेवी आनंद पांडेय के पट्टी आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्रीराम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनुराग तिवारी और आशुतोष पांडेय की मौजूदगी में हुए स्वागत समारोह का माहौल पूरी तरह आत्मीयता और अपनत्व से भरा नजर आया। लोगों का स्नेह देखकर आनंद पांडेय भी भावुक दिखाई दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अपने लोगों के बीच जो प्रेम, सम्मान और अपनापन मिलता है, वही जीवन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन अपने समाज और अपने लोगों से जुड़ाव ही उसे वास्तविक पहचान देता है। आनंद पांडेय ने कहा कि समाज में प्रेम, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर ही मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद और विश्वास उन्हें समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पवन पांडेय, दीपक मिश्र, प्रियांशु मिश्र, अमित, रवि गौड़, प्रभाकर वर्मा, आजम, यश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना