EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर मंडी में भारी हंगामा गंदे पानी का विरोध करने पर किसानों पर बरसीं लाठियां
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 54
    13 May 2026 18:35 PM



महिदपुर मंडी में गंदे पानी को लेकर किसानों का हंगामा

2. साफ पानी मांगने पर किसानों पर बरसी लाठियां

3. मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर किसानों का फूटा गुस्सा

4. विधायक दिनेश जैन बोस ने अधिकारी को सस्पेंड करने की उठाई मांग

5. भीषण गर्मी में किसानों को मिला बदबूदार पानी

6. महिदपुर मंडी में तनाव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

 

मध्य प्रदेश ​महिदपुर। उज्जैन जिले की महिदपुर मंडी में आज उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब मंडी प्रशासन की संवेदनहीनता के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों पर लाठिया बरसी घटनाक्रम के बाद किसानों में गहरा आक्रोश है और वे प्रदेश की मोहन सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, महिदपुर मंडी परिसर में आज पीने के पानी के नाम पर गंदे पानी का टैंकर पहुँचा। भीषण गर्मी और धूप में अपनी उपज बेचने आए किसानों ने जब पानी की बदबू और गंदगी देखी, तो उनका धैर्य जवाब दे गया। किसानों ने इसका पुरजोर विरोध किया और मंडी प्रशासन से स्वच्छ पेयजल की मांग की।
वही विधायक दिनेश जैन बोस और एसडीएम साहब अजय हिंगे ने मौके पर आकर किसानों को शांत किया और विधायक दिनेश जैन बोस मंडी के अधिकारी को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की
​इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति का डर?
​किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन इंदौर के भागीरथपुरा जैसी किसी बड़ी अनहोनी या हिंसक घटना का इंतजार कर रहा है। बजाय इसके कि किसानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए, मंडी प्रशासन ने हठधर्मिता दिखाते हुए पुलिस को बुला लिया।
किसानों का कहना है:
​"हम अपनी फसल बेचने आए हैं, कोई गुनाह करने नहीं। हमें पीने के लिए साफ पानी चाहिए, लेकिन मोहन सरकार के राज में हक मांगने पर लाठियां मिल रही हैं।"  देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

 

151188310

20260513183429366463346.mp4



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना