EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामगढ़ताल की लहरों पर रोइंग का रोमांच आज से
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    13 May 2026 15:33 PM



गोरखपुर। रामगढ़ताल की लहरों पर बुधवार से एक बार फिर से रोइंग का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां पिछली विजेता तेलंगाना व मेजबान यूपी सहित विभिन्न राज्यों की 16 टीमों में शामिल 275 खिलाड़ी अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से पांच दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। लीग का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें राज्य सीधे भाग लेने के बजाय जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मंगलवार को आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया और ''''कोर्स ओपनिंग'''' की शुरुआत कराई।
 उनकी मौजूदगी में देशभर से आईं महिला खिलाड़ियों ने ताल की लहरों पर जमकर अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि इस बार पिछली विजेता तेलंगाना सहित रिकाॅर्ड 16 टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी, जबकि पिछली बार आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। वहीं पहली बार 26,32,500 रुपये की इनामी राशि आकर्षण की केंद्र होगी।
 हीट्स की शुरुआत कल से

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि 13 मई की शाम चार बजे मुख्य अतिथि अभिनव गोपाल (उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण) लीग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद टीम मैनेजर व जूरी मीटिंग के साथ मुकाबलों का ड्रा निकाला जाएगा, जबकि वास्तविक रेस (हीट्स) 14 मई से शुरू होगी।

 


ये टीमें कर रहीं प्रतिभाग
उत्तर प्रदेश से 'गोरखपुर क्वींस' के अलावा केरल की कोचीन क्वींस व त्रावणकोर क्वींस, महाराष्ट्र की डेक्कन क्वींस व विक्टोरिया, पंजाब की मोगा क्वींस, मध्य प्रदेश से भोपाल, झारखंड की स्टील ओर्स, असम की ब्रह्मपुत्र वॉरियर्स, तेलंगाना की हैदराबाद क्वींस, हरियाणा की जींद सिटी हरियाणा, ओडिशा की कटक रोइंग क्लब, पश्चिम बंगाल की बंगाल, अंडमान और निकोबार की अंडमान अचीवर्स, चंडीगढ़ की चंडीगढ़ रोइंग और कर्नाटक की बंगलूरू की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
 मेजबान 'गोरखपुर क्वींस' की टीम घोषित
टीम के अंडर-15 वर्ग में उत्कर्षा पातर, प्रिंस कुमारी (सब्सटीट्यूट : यशिता मिश्रा, दिव्यांशी शर्मा), अंडर-19 वर्ग में योना सेन गुप्ता, अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर कौर, कनक निषाद (सब्सटीट्यूट : प्रीति, नैना), ओपन वर्ग में श्रुति, अनवीर कौर हीरा, रानी कुमार, अंकिता कुमारी, सुलेखा मुर्मू, नीलू कुमारी, संजू कुमारी, अनुष्का पटेल (सब्सटीट्यूट : रूपल यादव, अभ्या भारती) शामिल हैं। वहीं टीम के कोच विकास कुमार पॉल और मैनेजर अशोक कुमार होंगे।

 

बोलीं खिलाड़ी
गोरखपुर में पहली बार खेलने का मौका मिलेगा। इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन हवा खेल को प्रभावित कर सकती है।
- अखिला, तमिलनाडु

वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ही रहकर अभ्यास करती हूं। यूपी टीम से खेलना सौभाग्य की बात है। इस प्रतियोगिता को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। यूपी टीम बेहतर करेगी।
- अनुष्का पटेल, यूपी

पहली बार गोरखपुर खेलने आई हूं। यहां ताल और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स अच्छा है। रुकने और भोजन के इंतजाम भी अच्छे हैं। जीत के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।
- निकिता, चंडीगढ़

यहां खेल का अच्छा माहौल दिख रहा है। सभी सुविधाएं मौजूद हैं। हमारी टीम पिछली बार की विजेता रही है। इस बार भी हमारी टीम ही अस्मिता चैंपियनशिप की विजेता बनेगी। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511
- प्रनिता, हैदराबाद



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना