- टेकारी कौशल युवा केंद्र में पेयजल संकट से छात्र परेशान
- सरकारी प्रशिक्षण केंद्र में शुद्ध पानी का घोर अभाव
- प्रशासन को शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
- सैकड़ों युवाओं को पानी के लिए करना पड़ रहा इंतजार
- दीपशिखा कुमारी ने उठाए व्यवस्थाओं पर सवाल
- ‘दिया तले अंधेरा’ — नगर परिषद परिसर में ही पानी की किल्लत
बिहार के गया जिले के टेकारी नगर परिषद परिसर में संचालित सरकारी कौशल युवा केंद्र में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
जहां एक ओर सैकड़ों युवा प्रशिक्षण का लाभ लेने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
केंद्र की प्रबंधक श्रीमती दीपशिखा कुमारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पानी की समस्या को लेकर एसडीएम, बीडीओ, नगर परिषद सभापति, उपसभापति और कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद परिसर में ही पानी की ऐसी समस्या होना “दिया तले अंधेरा” जैसी स्थिति को दर्शाता है।
केंद्र में आने वाले छात्र-छात्राओं और आम लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान कौशल युवा केंद्र के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे और जल्द समस्या समाधान की मांग की।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट



20260513165019841302133.mp4
2026051316502598050640.mp4
20260513165032276625740.mp4