इटियाथोक / गोंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इटियाथोक थाने के उपनिरीक्षक अविनाश कुमार विद्यार्थी चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित बगाही गांव के मोड पर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।हालांकि, घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया गया। तलाशी और पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे थाने ले जाकर विधिवत पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे निवासी गांव मनिहारी थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा बताया।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं। जिस हिसाब से मोटरसाइकिल चोर की गिरफ्तारी दिखाई जा रही है वह घटना संदिग्ध लग रही है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
