फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमें में वांछित चल रहे पचीस हजार के ईनामिया को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उदयपुर थाने के दरोगा राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी मंगलवार की सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेहुआ लालगंज निवासी मो0 अनारूल पुत्र मो0 राजू चिकवा उर्फ ऐनुलहक को नरवल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। दरोगा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी पर पचीस हजार का ईनाम घोषित था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
