EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एसपी सुकीर्ति माधव का कड़ा रुख: 'काम में कोताही बर्दाश्त नहीं, अपराधियों पर कसें शिकंजा'
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    12 May 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

अपराध समीक्षा गोष्ठी में सुस्त विवेचकों की लगाई क्लास, जनसुनवाई में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

 

पीलीभीत। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन के सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक के दौरान एसपी का तेवर काफी कड़ा नजर आया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने थानों में लंबित पड़ी विवेचनाओं की स्थिति देख नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित जांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए। बिना किसी ठोस कारण के केस डायरी रोकने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। गौकशी और अवैध शराब पर 'जीरो टॉलरेंस' जिले में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गौकशी और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए। ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करें और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।" जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी के साथ शालीन व्यवहार हो और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एसपी ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे CCTV कैमरों की सक्रियता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान के लिए मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगे कैमरों का चालू रहना अनिवार्य है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना